Showing posts with label 2008. Show all posts
Showing posts with label 2008. Show all posts

Wednesday, December 31, 2008

अलविदा २००८! धन्यवाद आप सभी का !!

मित्रों,

२००८ हमारे लिये अपार खुशियां लाया.. आदि के रुप में एक नन्हा फरिस्ता हमारे आंगन में आया, उसकी किलकारियों से घर चहकने लगा..दादा-दादी,नाना-नानी सभी आदि को प्यार, दुलार कर खुश होते रहे.. घर में हर छोटा बडा़ आदि की बातें करने लगा और इस नन्हे "खिलौने" को अपने पास पाकर उत्साहित थे.. आदि के जन्म को लेकर हम भी काफी उत्साहित थे.. आखिर आदि के जन्म का सफ़र भी काफी़ उतार चढा़व वाला रहा (इस बारें में विस्तृत चर्चा फिर कभी)..

आदि के पालन के इस अनुभव को हम हर पल जीना चाहते थे और इसे चिर स्थाई यादों के रूप में संजोना चाहते थे.. इस बारे में कई तरह से सोचा, आदि की कई तस्वीरें ली.... ये सोचकर की एक फोटो हजा़र शब्दों के बराबर होती है.. पर कुछ ही समय में ये लगने लगा की हम हजारों फोटो के ढे़र पर बैठे होगें और धीरे-धीरे उनसे जुड़ी यादें भी विस्मृत हो जायेगी.. फिर कुछ छपी छपाई डायरी देखी.. पर उसमें लचिलेपन का आभाव था और रचनात्मकता की कमी.. आखिर ये आईडिया आया की क्यों न आदि का एक ब्लोग बना दिया जाय और उसे नियमित रुप से आदि के बारे में लिखते रहे, इस प्रकार फोटो, विडियो और उस के साथ आदि कि हर बात लिखने और शेयर करने का एक मंच मिलेगा और सभी परिवारजन दूर रहते हुऐ भी आदि के विकास को करीब से महसूस कर पायेंगें..एक और उद्देश्य हम इस ब्लोग से प्राप्त करना चाहते थे वो था पेरेन्टीग के इस अनुभव को साझा करना.. इस ब्लोग के माध्यम से भावी पेरेंट को यदि कुछ टिप्स मिल पाये

लेकिन आदि जन्म के कुछ समय बाद तक जोधपुर में था (अपनी मम्मी के साथ) और ये ब्लोग का आइडिया दिमाग में ही घुमता रहा..आखिर जब आदि जुलाई के प्रथम सप्ताह में दिल्ली आ गया.. और हमने १० जुलाई को आदित्य का ब्लोग का श्रीगणेश कर दिया..शुरुआत में तो इसे दोस्तो और मित्रों से शेयर किया और फिर कुछ सकारात्मक संकेत मिलने पर इसे बडे़ परिवार में सम्मिलित करने के लिये "चिट्ठाजगत" और "ब्लोगवाणी" में पंजीकॄत कर दिया.. और तब से आदि इस बड़े हिन्दी "चिट्ठा परिवार" का सदस्य बन गया.

मित्रों, इस वर्ष आप सभी ने इस ब्लोग के माध्यम से आदि को खुब प्यार दिया और हमें प्रोत्साहन.. आदि के बड़े होने की इस यात्रा में आप सभी सम्मिलित है.. इस माध्यम से हमें आपसे आदि के लालन पालन के लिये जरुरी मार्गदर्शन भी मिला.

२००८ के इस अंतिम दिन हम आप सभी का शुक्रिया अदा करते है और उम्मीद करतें है की आगे भी आपका साथ बना रहेगा.. और आपसे वादा करते है आपको २००९ में भी मुस्कान मिलेगी.. गारंटी से!!

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं!!

आभार
अंजु और रंजन
Related Posts with Thumbnails