मेरे जन्मदिन का समाचार तो आपको मिल गया... और मुझे भी आपका ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला है... थंक्यू... और थैंक्यू के साथ ही में आज आपको ले चलता हूँ मेरी बर्डे पार्टी में.. हम चल रहे है.. बैकोक के Indus रेस्टोरेंट में.... ये बैंकोक में भारतीय खाने की मशहूर जगह है...
Ready for Party |
दो मिनिट रुकिए..आदि आ रहा है... ये योहानस अंकल आदि के लिए न्यु न्यु कार ले आये.... खेल के आता हूँ... तब तक आप प्रोजेक्टर पर आदि के वीडियो देखिये...
पार्टी बाद में.. पहले कार.. |
ऐ देखो.. ऐसे... बर्डे बॉय होने का फायदा उठाते हुए मैंने तो आँख पर पट्टी बंधवाने से मना कर दिया.... अरे ये कोई पीछे से चीटिंग चीटिंग कौन कह रहा है.... आप इग्नोर कीजिये.. हम आगे चलते है....
मैंने किया तो कोई बात नहीं... ये दीदी आँख बंद करके ही सारे सही सही लगा देगी....
एक गेम खत्म हुआ.. अब देखते है.. ये गुडिया क्या कर रही है... गुडिया अपनी मम्मी के साथ.. अपना गिफ्ट कं रही है... बहुत आसान है... टोकरी से थोड़ी दूर खड़े होकर कांटे से गिफ्ट निकालना था....
अरे... एरन भैया आप काँटा लेकर कहाँ जा रहे हो... चलो कोई बात नहीं... हम तो डिनर कर के आते है....
वाह वाह क्या खाना था... मजा आ गया... अब केक काटे..
अरे पहले केंडल तो बुझाए.. पता है अब आदि आपा आपा कैंडल बुझा सकता है....
अब मम्मु बाबा के साथ केक काटते है... आप जब मिलोगे तो केक खिला दूंगा... अभी मम्मु बाबा को केक खिला के आता हूँ...
ये लो बाबा.....
और मम्मु भी..
पार्टी खत्म.. शरारत शुरू...
सब को बाय बाय!!... मारग्रेट आंटी. को भी बाय बाय!!
बर्थे पर बहुत से गिफ्ट मिले... पर एक खास सरप्राइज गिफ्ट मम्मु बाबा ने घर पर छुपा रखा था... आदि को मिली.. न्यु न्यु साइकल....
(पोस्ट का शीर्षक और बोल्ड किये गए शब्द/वाक्य आदि के हैं)