Showing posts with label खिलौना. Show all posts
Showing posts with label खिलौना. Show all posts

Thursday, July 23, 2009

आ गई मेरी नैनो....

आपने पढ़ा होगा की नैनो की डिलीवरी शुरु हो गई.. तो लगे हाथ पापा मेरे लिये भी नैनो ले आये.. yellow कलर की.. वैसे होंडा सिटी भी मिल रही थी.. पर वो तो बहुत कॉमन है न.. पापा-मम्मी ने सोचा आदि के लिये कुछ 'exclusive' कार ले जाते है.. और  नैनो से बढ़कर भला और क्या हो सकता है.. बिल्कुल छोटी सी प्यारी सी नैनो..
और इसे तो मैं भी आराम से चला सकता हूँ.. हां हां चौंकिये नहीं इसे चलाने के किये कोई लाइसेंस की जरुरत नहीं... और ड्राईविंग नहीं आती तो भी चिन्ता नहीं बस कुछ पल में आपको सिखा सकता हूँ.. इस कार की विशेषता ये है कि इसमें बैटरी नहीं लगती.. क्या कहा  "नैनो में भी बैटरी नहीं लगती?" अरे आप किसकी बात कर रहें है? मैं तो इस नैनो कि बात कर रहा हूँ...


हुआ यूँ कि वो पुराने बैट्री वाला मॉडल मेरी शिक्षा के जरुरी प्रयोगों की भेंट चढ़ गया.. और बिना कार के कोई रह नहीं सकता.. बैट्री कार में लगी रहे, ये मेरी शान के खिलाफ है..


तो तरीका ये निकाला कि मेरे लिये बिना बेट्री की कार लाई जाये...  पर आप सोच रहे होगें कि बिना बेट्री और इंधन के ये चलेगी कैसे..अरे मैं चला कर दिखाता हूँ...

ये बहुत आसान है.. कार को पीछे धकेलने से ये ताकत लेती है और छोड़ने पर उसी ताकत से आगे दौड़ने लगती है.. ’न्युटन ’ अंकल के  क्रिया प्रतिक्रिया के नियम से.. गलत तो नहीं कहा न!!
तो बस देर किस बात की फ्री में कार चलाने के मजे लो!!

आपको भी नैनो चाहिये तो मुझे बता देना.. पापा से कह कर कुरियर करवा दूँगा.

पसंद आई मेरी नैनो!!

Tuesday, November 25, 2008

खिलौनो की टोकरी

रंग बिरंगे खिलौनों की टोकरी पास हो तो बहुत busy हो जाता हूँ... उनको देखना, परखना चखना कितना काम होता है... आप भी देखिये इस वीडियो में.. और जाकिर साहब का तबला सुनिये background में..



है आपके पास अपनी खिलौनों की टोकरी?
Related Posts with Thumbnails