Showing posts with label new year. Show all posts
Showing posts with label new year. Show all posts

Thursday, January 1, 2009

स्वागत २००९ का..

कल २००८ बीत गया और आज से एक नये साल का आगाज हुआ.. नये साल का स्वागत करने में मैं भी पीछे नहीं रहा.. शाम को हम सभी सोसाइटी के प्रोग्रम में गये.. पता है हमारी सोसाइटी में नये साल के स्वागत के लिये नाच-गान और भोजन का कार्यक्रम रखा था और वहां अलाव भी जलाया गया था, जो मेरे लिये तो अजूबा था, मैं एकटक उसे ही देख रहा था..

बहुत सारे लोग नाच गा रहे थे.. पर मैं तो गोदी से ही उनको देख रहा था.. आखिर मेरा भी नम्बर आया और मैं मम्मी के साथ डान्स करने लगा..


सर्दी बहुत हो रही और नीदं भी बहुत आ रही थी, थोडा सा डान्स कर मैं तो घर आकर सो गया.. और २००९ में तो मैं सोते सोते ही पहुंचा..कोई बात नहीं ऐसी कई पार्टी आयेगी.

आप सभी को नये साल की शुभकामनाऐं!
Related Posts with Thumbnails