Showing posts with label visiting card. Show all posts
Showing posts with label visiting card. Show all posts

Saturday, November 1, 2008

ये लो मेरा विजिटींग कार्ड

सबका विजिटींग कार्ड होता है.. बस मेरा ही नहीं था.. पापा के दिमाग में कुछ आइडिया आ रहे थे तो उन्होने एक dummy कार्ड बनाया... कार्ड में मेरे नाम के निचे लिखा था.. "मम्मी पापा का प्यारा बेटा".. दादी ने कार्ड देखा तो तपाक से कहा.. "क्यों मम्मी पापा का प्यारा बेटा... दादा - दादी का क्या ’खारा’ बेटा? लिख दादा-दादी का प्यारा बेटा".... फिर अनुरंजन चाचा ने सुझाया "सभी का प्यारा बेटा"...

पापा आप सभी को फोन नंबर देना चाहते है, पर वो इंटरनेट पर नहीं छापना चाहते... लेकिन चिन्ता कि क्या बात.. आपके पास मेरा मेल id तो है न? बस एक मेल करो.. आपको फोन नंबर वाला कार्ड तुरंत भेज दूँगा.
Related Posts with Thumbnails