Thursday, November 4, 2010

मुंडन की पहली तस्वीरें...

मेरे बाल कहाँ चले गए?


हैप्पी बर्थडे मम्मु!!

जल्द मिलते है और तस्वीरों के साथ.... 

आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ...... 

Wednesday, November 3, 2010

मेहंदी मुंडन से पहले की...

आज मुंडन है और कल रात घर में मेहंदी लगाई जा रही थी.. हाथों पर चित्रकारी होते देख मैंने भी अपने हाथ आगे कर दिए.. आखिर मुंडन तो मेरा होना है...

शुरुआत मम्मु ने की.. 


और फिर आवंला चाची ने.. 

आवंला चाची इसलिए की वो मुझे आवंला खिलाती है...


हथेली पर जब मेहंदी लग गई तो मैंने फरमाइश कर दी.. अंगुली पर भी लगा दो...

ये देखो!! है न सुन्दर..

एक हाथ जब हो गया.. तो मैंने तुरंत ही दूसरा हाथ भी आगे कर दिया... और इस बार फरमाइश थी "काऊ" बनाने की.. "काऊ" वाली मेहंदी?  पर चाची कोशिश कर रही है.. काऊ बनाने की...

हो गई मेरी मेहंदी....
ये देखो.. मेरे दोनों हाथ.. 

पूरी तैयारी हो चुकी है मुंडन की!! बस कुछ देर और...

Friday, October 29, 2010

निमंत्रण..

रेश्मी जुल्फों का साथ ३ नवंबर को छूटने वाला है.. आमंत्रित है आप मेरे मुंडन समारोह में... 


दाल-बाटी, चूरमा, गट्टे की सब्जी, बाजरे का सोगरा, मूली की सब्जी, छाछ, लसुन की चटनी, पापड़, गुलाब जामुन और मारवाड़ी कुल्फी है मीनू में... आ रहे है न आप!

और हाँ उसी दिन मम्मु का जन्मदिन भी है.. तो बर्थडे केक तो होगा ही!
Related Posts with Thumbnails