Thursday, September 30, 2010

छोटा बन्दर.. (little monkey)

स्नेक फार्म में स्नेक देखने के बाद "लिटल मंकी" ने  बहुत उछल कूद की... 




ये जम्हाई.. 

और आपने स्नेक फार्म नहीं देखा तो यहाँ देखें...

कल हमारा सारा सामान "मेरी साइकिल" सहित पैक होकर इंडिया चला गया.. हम कल शाम को बेंकोक से चिंगमई (chaing mai) जायेगें.. और फिर ७ को इंडिया...

Tuesday, September 28, 2010

कौनसा झंडा किस देश का...

मम्मु आदि के लिए मेगनेट के फ्लेग लाई.. और आदि उन्हें तुरंत पहचानने लगा.. आदि की मीठी मीठी बोली.. और उसकी बातें.. दिवाना बना दे... 7 मिनिट का ये विडियो.. समझ नहीं आया कहाँ से छोटा करें...

 आपको पता है सारे फ्लेग्स....

(Flags of the nations)

डरना नहीं सांपो से - स्नेक फार्म

एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा स्नेक फार्म बैंकोक में है..  ये थाई रेसक्रोस सोसाइटी द्वारा संचालित होता है..  शनिवार हम भी पहुँच गए स्नेक देखने...

हम वक्त से पहुँच गए.. क्योकिं ११ बजे सापों पर आधारित जानकारी पर एक शो होता है..  सबसे पहले हमें दिखाया किंग कोबरा (king cobra)


और उसके बाद कोबरा (cobra)


फिर तो एक के बाद एक कई सांप दिखाए,


और ये तो धूप में इन्द्रधनुषी रंग भी देता है... आपको पता है इसका नाम?


और फिर मौका था सांपो से मिलने का..   सांपो से डरने का नहीं.. बिल्कुल मेरी तरह..

और देखें.. कैसे प्यार से हमारे गले में आ गया न ये पायथन.. 

स्नेक फार्म में सांपो पर जानकारी के लिए दो प्रदर्शन हाल भी है.. एक मैं कई तरह के जिन्दा सांप रखे है और दूसरे हाल में सांपो के जीवन पर पूरी जानकारी..

डरना नहीं ये नकली सांप है...

मजा आया मेरे साथ स्नेक फार्म घूम कर..


****
ज्यादा जानकारी के लिए..Snake Farm (Queen Saovabha Memorial Institute), और Bangkok Snake Farm Brochure
Related Posts with Thumbnails