Showing posts with label शादी. Show all posts
Showing posts with label शादी. Show all posts

Thursday, April 30, 2009

आज मेरे चाचा की शादी है....

पिंकु चाचा की शादी में घोडे़ पर नहीं बैठा और डांस भी नहीं किया.. लेकिन ये हसरत नीलकमल चाचा की शादी में पुरी हो गई.. १७ अप्रेल को बारात के दिन.. 
शाम को मैं भी वक्त से तैयार हो गया, अपनी नई शेरवानी और साफा और नई जुतिया पहनकर.. और जैसे ही 
बारात निकली मैने अपनी सीट पकड़ ली, चाचा के साथ घोडे पर बैठ कर...
घोडे़ पर बैठे और बेण्ड बाजे की आवाज.. और चाचा की शादी.. डांस तो खुद ब खुद हो जाता है...
बारात में नाचे नही तो शादी अधुरी है...तो मम्मी की गोद में
बारात के बाद कुछ तस्विरें रिशेपशन की..
ये है हमारा परिवार..
बायें से.. निरंजन चाचा, नेहा चाची, दादी, दादा और ऋषभ भैया, निलकमल चाचा, प्राची दीदी, प्रिया चाची, मम्मी, पापा के साथ पल्टु, शिल्पी चाची और अंनुरंजन चाचा...

और ये मेरे दोनों मामा.. अरुण मामा, और मनोज मामा.. और मनोज मामा की गोद में जयु...

और ये है हमारा पुरा पुरा परिवार... इनके नाम तो...बताना मेरे बस का काम नहीं....


खाना बहुत लजिज़ था पर मेरा खाना तो मम्मी साथ लाई थी..
ऐसे चाचा की शादी का हुई.. उम्मिद है तस्विरों से आपने भी एंजोय किया होगा..

आज लवी का जन्म दिन है.. उसे मुबारकबाद दी?

HAPPY BIRTHDAY LAVI

Monday, April 27, 2009

हल्दी की रस्म

चाचा की शादी तो १७ अप्रेल की थी, पर शादी के कार्यक्रम १५ तारिख से ही शुरु हो गये.. १५ की सुबह तक सारा कुनबा भी इक्ट्ठा हो गया था.. १५ तारिख को ४ खास कार्यक्रम थे..  सुबह चाचा का मुंडन था होने वाली चाची भी आई थी.. मुंडन में तो मेरा कोई काम नहीं था पर चाची को तिलक तो मुझे लगाना ही था..
चाची के टीका लगाने के बाद चाचा का नम्बर था, चाचा दूर कहां जा रहे हो?


शाम को हल्दी की रस्म हुई. मैं भी तैयार था, चाचा को हल्दी लगाने के लिये


मजा आया हरिये (मुंग) बिखेरने वाली रस्म में... ये काम तो मैं बहुत अच्छे से कर सकता हूँ.. और बीच बीच में हरिये खाने को भी मिल जाते है.
.
 
ये सब के बाद देर शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ.. मैं भी सज धज कर पहुच गया संगीत का मजा लेने, स्टेज पर तो मौका नही मिला पर संगीत बहुत एंजोय किया..

अब आप मिलिये चाचा-चाची से...


सुबह से इतने काम कर मैं तो बहुत थक गया, मैं चला सोने...  देखो कैसे मेरे बिस्तर का इंतजाम हुआ है..

कल मिलते है, आगे के हाल के साथ..

Thursday, March 5, 2009

रिसेप्शन - मिलिए मेरे परिवार से

चाचा की शादी - ४ (अंतिम)

१२ और १३ के कार्यक्रम से ही मैं थक गया और बीमार हो गया..  सर्दी और दस्त भी.. १४ को शादी के दिन कुछ खास enjoy नहीं कर पाया.. घोडे पर भी नहीं बैठ पाया.. और रिसेप्शन में भी थोडा़ देर से पहुँचा..  थोड़ी देर में ही मैं मौहोल में जम गया और खुब फोटो खिचवाई..


आज आपको पूरे परिवार से मिलवाता हूँ


इनको तो आप जानते हैं? ये है मेरे पापा..

और ये है प्यारी मम्मी

और ये पापा मम्मी और मैं
और ये चाचा चाची.. अरे इनकी ही शादी थी..
और इसमें है दादा दादी (दायें खडे़ हुये), उनके पास बैठे है नीलकमल चाचा और सबसे बायें खडे़ है शिल्पी चाची और अनुरंजन चाचा.. और रेड ड्रेस मैं है ऋषभ भैया..


और ये है हमारा पूरा परिवार.. सबसे छोटा मैं.. ढूढों कहां हूँ मैं...

और ये है मेरी नानी
और ये है मनोज मामा

और ये है बच्चा पार्टी.. कार्तिक चाचा, चार्मी भुआ और चिंकी भुआ..

तो ये हुई पिंकू चाचा की शादी.. अब एक और खुशखबरी सुनाता हूँ... अप्रेल में नीलकमल चाचा की शादी है.. फिर से वो ही मस्ती वो ही धमाल होगा..
और ये है प्रिया चाची.. हाँ इनका नाम भी प्रिया है.. दो-दो प्रिया चाची हो गई अब...

जल्द ही आप सभी तो न्यौता भेजुगाँ,, आयेंगे न चाचा कि शादी में.. १७ अप्रेल को जोधपुर में?

Wednesday, March 4, 2009

गीत-संगीत

चाचा की शादी - ३


चाचा की शादी का भाग १ और २ आप देख चुके है.. आज ले चलता हूँ संगीत में.. १३ जनवरी २००९ की शाम को..



बहुत सुन्दर कार्यक्रम हुआ.. सभी ने बहुत मस्ती की.. बहुत नाच और गाने हुऐ.. मैनें भी बहुत enjoy किया..  वैसे तो सभी बहुत व्यस्त थे पर मुझे गोदी में लेने के लिये सभी तैयार थे..
ये देखो अर्पित चाचा की गोद में चढ़ गया..


अरे!!!! मेरी ड्रेस देखी.. ये खास पापा मेरे लिये लाये थे.. अंजार (गुजरात) से.. सभी बस मुझे और मेरी प्यारी ड्रेस को देख रहे थे..

इतनी सुन्दर ड्रेस थी कि चाचा को भी प्यार आ गया और उन्होने भी मुझे अपनी गोद में बिठा लिया..

मम्मी ने भी बहुत अच्छा राजस्थानी डांस किया.. 
आपको दिखा तो नहीं सकता पर मैनें भी खुब डांस किया.. चाचा चाची के साथ स्टेज पर आगे बैठ गया और हर गाने के साथ कुछ इस तरह डांस किया..

अंतिम कड़ी में बात करेगें रिसेप्शन की और मिलवाऊगां पूरे परिवार से. कल मिलते है..

Tuesday, March 3, 2009

हल्दी की रस्म....

चाचा की शादी - २


पिकूं चाचा की शादी १४ जनवरी को हुई थी.. और आपको तो पता है की मैं भी शादी में जोधपुर गया था.. चाचा की शादी का किस्सा तो बताना शुरु कर दिया पर आगे की बात नहीं हो पाई.. वो इसलिये की मैं फोटो का इंतजार कर रहा था.. बहुत मेहनत करने के बाद शनिवार को ही प्रिया चाची फोटो लाई है.. तो फोटो से ही बता देते है चाचा की शादी का हाल..

१२ जनवरी को दिन मैं हल्दी की रस्म हुई.. सभी ने चाचा को जम कर हल्दी लगाई.. थोड़ा हाथ मैने भी लगाया..



चाचा हल्दी लगा कर भी प्यार करना नहीं भूले..


शाम को धोती कुर्ता पहन कर चाचा के ननिहाल गया.. ये देखो अर्पित चाचा की गोद में.



और ये है बच्चा पार्टी चाचा चाची के साथ.. सभी फोटो खिचवाने में व्यस्त है.. पर मैं तो सुन्दर चाची को ही देख रहा हूँ... फोटो तो रोज खिचते है..


अभी चाचा की शादी का "संगीत" और "रिसेपशन" बाकी है.. इतनी सुन्दर फोटो है आप दंग रह जायेगें.. बस जल्द ले कर आता हूँ..

चाचा की शादी - १
Related Posts with Thumbnails