Showing posts with label क्षितिज. Show all posts
Showing posts with label क्षितिज. Show all posts

Friday, August 8, 2008

बचपन में भी बाल झड़ते हैं क्या ??

जब मेरा जन्म हुआ तो मेरे सिर पर बहुत सारे बाल थे। सब लोग बातें कर रहे थे कि आदि के सर पर तो बहुत बाल है. मिशा दीदी, क्षितिज चाचा के तो बिल्कुल बाल नहीं थे. मुझे तो पता नहीं पर शायद हुआ होगा ऎसा, अगर सब कह रहे हैं तो ।
पर इन दिनों मैं तो बहुत परेशान हूँ, मेरे बाल तो अभी से झड़ रहे है। धीरे-धीरे तो बिल्कुल खत्म हो जायेगें ना! फिर स्कुल में सब मुझे पता नहीं क्या क्या कहेंगे ? और तो और मेरे सिर की चमड़ी भी उतर रही है, बहुत खुजली आती है और में परेशान रहता हूँ, जब भी मौक़ा मिलता अच्छे से सिर खुजा लेता हूँ, एक - दो बार तो खरोंच भी लगा चुका हुँ। इस चक्कर में बहुत बार नाखुन भी कट गये.. शायद इसलिए बोलते होगें "खुदा गंजे को......." ख़ैर ! मम्मी हैं तो ज़्यादा चिन्ता नहीं है, प्यार से मेरे सिर को सहलाती हैं, और नारियल का तेल भी लगाती हैं, मुझे आराम मिलता है..
पर इन झड़ते बालों का क्या करुँ ? कोई इलाज/ दवा/नुस्खा है आपके पास ? कभी अपनाया हो ? please बताओ न!
Related Posts with Thumbnails