Showing posts with label रोना. Show all posts
Showing posts with label रोना. Show all posts

Wednesday, August 13, 2008

रो-रो कर बुलाता हूँ..

रो-रो कर बुलाता हूँ..
गहरी नींद से आँखें खुलने पर,

जब पास किसी को नहीं पाता हूँ.

पापा-मम्मी को तब मैं,

रो-रो कर बुलाता हूँ..


भूख सताती है जब मुझको,

मम्मी समझ नहीं पाती हैं ,

याद दिलाने मम्मी को मैं,

रो-रो कर बुलाता हूँ..


सू - सू कर के बिस्तर पर,

गीले में सो नहीं पाता हूँ.

कपड़े बदलने की फ़रियाद मैं

रो-रो कर लगाता हूँ..

जब व्यस्त हो जाते हैं सब,

अकेला "बोर" हो जाता हूँ.

बात करने के लिए सबको मैं

रो-रो कर बुलाता हूँ..
Related Posts with Thumbnails