Showing posts with label cold. Show all posts
Showing posts with label cold. Show all posts

Monday, September 15, 2008

क्यों बदलते हैं मौसम ?

पिछले सप्ताह मैं इस बदलते मौसम की चपेट में आ गया.. ज़्यादा कुछ नहीं बस जुकाम हो गया.. और तो कोई बात नहीं. मेरे पापा भी बाहर गये हुए थे.. लेकिन मम्मी तो मेरे पास ही थी इसलिए कोई चिन्ता नहीं थी.. मम्मी ने मुझे शहद और तुलसी का रस मिला कर दिया, मम्मी को लगता था, उससे मैं ठीक हो जाऊँगा. पर मामला जमा नहीं... फिर मम्मी मुझे डाक्टर के पास ले गई.. थोड़ी बहुत दवा खाई और मैं ठीक हो गया. पता है, मैं जिस अस्पताल मैं जाता हूँ वहाँ एक नर्स दीदी से मेरी अच्छी दोस्ती हो गई है.. वह मुझसे बहुत बातें करती है और मुझे भी उनकी गोद में रहना अच्छा लगता है. लेकिन, इन सब से मेरे खेलने और गाने में कोई कमी नहीं आई.. और यह पहन कर तो मुझे बहुत मज़ा आया.. कैसा लग रहा हूँ मैं ?

और यह है मेरी नई दोस्त..

लेकिन आप एक बात बताओ, यह मौसम क्यों बदलते हैं ? क्यों हमें बीमार कर देते हैं.
Related Posts with Thumbnails