तो बबुआ आज शाम को मेक्स अस्पताल गया था चैक अप के लिए.. बबुआ ने वहाँ बहुत अच्छे से जाँच करवाई.. पहले तो मेरी लम्बाई नापी गई.. जन्म के बाद पहली बार.. मेरी लम्बाई हो गई है पूरे 63.8 सेमी..
उन्होंने वज़न भी फिर से किया.. मैं तो यह सब करवाने में बहुत expert हूँ, आराम से करवा दिया.. वज़न था 6.4 किलोग्राम.फिर वक्त आया डॉक्टर से मिलने का.. डॉक्टर अंकल ने अच्छे से जाँच की.. आँख, कान और पैर भी जाँचा... सभी ठीक था..डॉक्टर अंकल से आराम से बात की, पूरा समय दिया और सभी बातों को अच्छे से समझाया... और सारे सवालों के जवाब दिये..
उन्होंने कहा कि आदि को हल्का-सा वायरल है.. उसके लिए पीने की एक दवा दी.. और कहा कि सिर पर तेल मालिश नहीं करनी है.. और कुछ दिन बाद एक दवा सिर पर लगानी है... डॉक्टर अंकल को धन्यवाद कह कर बबुआ घर आ गया..

