Showing posts with label मुलाकात. Show all posts
Showing posts with label मुलाकात. Show all posts

Sunday, February 22, 2009

बडे़ लोग भी मिलने आते हैं.

कल मुझसे मिलने CVS अंकल आये, आंटी के साथ.. CVS अंकल मम्मी की ऑफिस मैं वरिष्ठ सलाहकार है.. काफी समय से घर आने का प्लान बना रहे थे.. पर वक्त तय नहीं हो पा रहा था.. आखिर इस सप्ताह वो हमारे घर के नज़दीक किसी काम से आ रहे थे, तो मम्मी ने आंटी से बात कर उन्हे बुला ही लिया..

अंकल-आंटी दोपहर में आये... उनके आने से पहले ही मैं खाना खा चुका था और नींद का कोटा भी पूरा कर चुका था.. ताकि उनके साथ अच्छे से समय बिता सकूँ... वो मेरे लिये उपहार भी लाये.. अच्छे से पैक कर... चमकीली चमकीली पैकिंग मुझे बहुत आकर्षित कर रही थी.. पर मुझसे खुल नहीं रही थी.. आखिर मम्मी ने पैकिंग खोल कर दी.. उसमे से निकला एक सुन्दर खिलौना...  all-in-one...इसमें मेरे पसंद की तीन चीजें है... खाने के लिये stik, मेरे पंसद का धागा, और बजाने के लिये पैड.. है न all-in-one..


इतना अच्छा खिलौना लाने के लिये अंकल-आंटी को थेंक्यु तो बोलना था न, चढ़ गया गोदी में.. प्यार से बात की और अंकल मुझसे "तेलगु" में बात करने लगे..  उनके प्यार की भाषा समझने के लिये तो चहरे के भाव ही काफी थे... अंकल कह रहे थे..."बहुत अच्छा बच्चा"...

और आंटी की सिफारिश से मुझे गाजर का हलवा भी खाने को मिला...

आज का दिन बहुत अच्छा रहा.. शाम को स्नेहल चाचा भी मिलने आये.. मेरे साथ बहुत देर तक खेले.. पर चाचा ये देख कर हैरान थे कि मैं इतनी आसानी से कैसे खाना खा लेता हूँ, इतनी आसानी से कैसे सो जाता हूँ.. मम्मी पापा को तंग नहीं करता..  अब आप ही चाचा को समझाओ...
Related Posts with Thumbnails