Showing posts with label दांत. Show all posts
Showing posts with label दांत. Show all posts

Sunday, June 14, 2009

आज बातें दांतों की...

स्वागत करें मेरे  आठवें दांत का..  एक चौथाई हो गये न अब? चार दांत ऊपर और चार दांत नीचे.. देखिये  कौन कब आया था..


अभी तक तो में दांतों का स्वागत DENTON टेबलेट से कर रहा था .. पर जीतु अंकल ने बताया कि अब उससे काम नहीं चलने वाला.. और अब उन्होने मुझे खाने को दी है CALCAREA PHOSPHORICA टेबलेट.. इसमें भी मजा है.. पता है क्यों? क्योंकि अब मुझे मिलती है आठ गोली.. चार सुबह और चार शाम को..और इन्हे खाने में कितना मजा आता है ये तो आप इस विडियो में देख ही चुकें है...

अब इतने दांत आ गये तो  इनकी सफाई की व्यवस्था भी करनी पडे़गी न.. पता है मम्मी जब भी वाश बेसिन पर ले जाती है तो मैं वहां से पापा मम्मी के ब्रश उठा लाता था..  पर वो खेलने के लिये ठीक थे.. दांत साफ करने के लिये तो खुद का चहिये न?


तो ये आ गया मेरा टुथ ब्रश..छोटा सा मेरी साईज के हिसाब से..


आपको लग सकता है कि मैं ब्रश कर रहा हूँ.. पर दरअसल मैं...अब आप समझ जाओ न कि क्या कर रहा हूँ मैं इससे...

और इस मुँह में डाल घूम लेता हूँ...वैसे इस फोटो में जो कुलर देख रहे हैं न? वहीं है आज मेरी "शरारत ऑफ द डे"...




शरारत ऑफ द डे
मेरे मुँह में ब्रश भी देखा और फोटो के पीछे कुलर भी.. पता लगा मेरी शरारत का? ब्रश का अगला हिस्सा मुँह में दबाये पिछला हिस्सा कूलर की जाली में डाल दिया.. और धीरे धीरे पुरा ब्रश कुलर में... अभी भी वहीं है... आदि अब ब्रश किससे करोगे?

Monday, May 11, 2009

एक सेव रोज, आपको सेहतमंद बनाये...


कहते है न कि एक सेव रोज हमें सेहतमंद बनाता है.. तो मैं भी रोज एक सेव खाता हूँ... जब मेरे दांत नहीं थे तो मम्मी सेव को उबाल कर मेश कर देती थी... अब तो मेरे दांत आ गये है.. हाँ अब तक पुरे ६ दांत आ चुके है.. ये देखिये..
तो अब सेव खाने के लिये मेश करने की जरुरत नहीं... मैं अपने दांतो से ही कुतर कुतर के खा सकता हूँ, ये देखिये ऐसे...
 








(तस्विरें २३ अप्रेल की है, इन दिनों आदि को सेव की जगह दूसरे मौसमी फल खिलाने शुरु किये हैं) 

Thursday, December 25, 2008

खुशखबरी - खुशखबरी

बहुत दिनों से जिसका इंतजार था आखिर कल वो दिन आ ही गया..अब आप कहोगे, आदि बात तो बता क्या हो गया और किसका इंतजार था? तो सुनो मेरे भी दांत आने शुरु हो गये हैं... कल ही नीचे के जबडे़ से एक दांत झाकंता हुआ प्रकट हुआ!

पता है पापा ने इनाम की घोषणा की थी, जो मेरे दांत आने की खबर देगा उसे 100/- रु का इनाम मिलेगा.. केव्ल 100/- रु का इनाम? हां क्योंकि पापा को पता था कि वो तो जीत नहीं पायेंगें.. खैर वो इनाम तो कल मम्मी को मिल गया.. अब आप कहेगें की मैं दांत का करुगां क्या? तो आप ही देख लो.. मैने बिस्किट खाना शुरु भी कर दिया है.. हां खुद ही खा लेता हूँ अब तो.. दांतो का ये ही तो फा़यदा है!







अब तो बहुत सारे दांत आने वाले है, जैसे-जैसे आयेगें आपको जरुर बताऊगां..

Tuesday, December 2, 2008

दो गोली सुबह - दो गोली शाम

आज मेरा मंथली बर्थडे है.. ठीक पहचाना आज मैं पूरे सात माह का हो गया.. पिछले कई महिनों से आप सभी से नियमित मिलना हुआ और आपका बहुत प्यार मिला.. सच कहे तो बहुत मजा़ आ रहा है... आपका प्यार और आशीष हमेशा यूँ ही मिलती रहे..

अब आपको बताता हुँ कि आजकल नया क्या है? सभी कहते है कुछ समय में मेरे दांत आने वाले है, और कहते है कि ये बहुत तकलीफ वाला अनुभव हो सकता है.. कुछ ने सलाह दी कि केल्शियम की गोली लेने से दांत आराम से आते है.. आयुर्वेदिक, एलोपेथिक और होम्योपेथिक सभी तरह के नुस्खों की सलाह मिली.. थोडे दिनों पहले जोधपुर से मुझसे मिलने घनश्याम अंकल आये थे.. उन्होने भी होम्योपेथिक दवा का नाम बताया.. पर बिना सलाह के कोई दवा थोड़ी न लेते है.. है न? तो पापा ने डॉ जीतु से बात की.. उन्होने सलाह दी कि इसके लिए डेन्टोन (DENTON) सबसे अच्छी रहेगी.. इससे केल्शियम तो मिलेगा ही, साथ ही पेट के लिये भी उपयोगी रहेगी..तो अब मैं रोज चार गोली खाता हूँ.. पीस कर.. दो गोली सुबह - दो गोली शाम..

Related Posts with Thumbnails