Showing posts with label मुमेंट. Show all posts
Showing posts with label मुमेंट. Show all posts

Tuesday, July 14, 2009

अंकल!! प्लीज इसे हटा लो!!

शाम में पापा के साथ खेलने जाता हूँ.. सोसाइटी में कुछ झुले, फिसलपट्टी लगें है.. अभी तक तो मुझे गोद में ही रखते थे लेकिन अब पापा मुझे नीचे जमीन पर छोड़ देते है और मैं आराम से खेलता हूँ.. वैसे तो मैं अपनी बॉल लेकर जाता हूँ, लेकिन वहाँ पहुँच कर मुझे अपनी बॉल अच्छी नहीं लगती..वो तो घर में हमेशा ही होती है खेलने के लिये.. जब मैदान में पहुँचे है तो कुछ नया करना चाहिये न?

मैं लपक लेता हूँ दूसरों कि बॉल की तरफ और उनसे बॉल देने की जिद्द भी करता हूँ.. और चुंकि मैं सबसे छोटा प्लेयर हूँ इसलिये कोई मना भी नहीं करता.. ;)






बॉल से खेलने के बाद मेरा अगला टारगेट होता है क्रिकेट का बैट और बॉल.. पहूँच गया पिच पर और विकेट पर खडे़ भय्या से ये बैट ले लिया..


और पोसिजन लेकर तैयार.. वैसे काफी भारी बैट था ये..

और जब पिच पर दौड़ लगाने लगा तो सभी बच्चे पापा से कहने लगे..."अंकल!! प्लीज इसे हटा लो... इसे चोट लग जायेगी.."

चोट की ज्यादा चिन्ता नहीं है अभी.. बस रेत में खेलने के मजे ले रहा हूँ..

कैसा लगा?




मुमेंट ऑफ द डे
मेरी बोली में एक शब्द नया जुड़ गया रविवार को.. और इस शब्द का पापा बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे... और वो है "पा पा" ... जी हाँ. मम्मी, मम्मई, चाचा, नाना, ओ हो.. के बाद ये एक और शब्द.. 

Friday, June 5, 2009

आदि कहाँ है?

आदि कहाँ है? वैसे तो ये कोई मुश्किल सवाल नहीं है.. पर आपको पता है ये बात मुझे भी अच्छे से पता है.. ये मैं कब सीखा ठीक से याद नहीं पर पिछले ३-४ महीनों से ये जबाब दे देता हूँ.. दीवार पर लगी अपनी तस्विर देख कर भी हूँ हूँ कर खुद को बताता हूँ और अगर कोई फोन पर भी पुछे "आदि कहाँ है?" तो मेरे पास जबाब होता है... देखिये ये १५ सेकण्ड का विडियो.... क्या कहा केवल १५ सेकण्ड? अरे आदि को पहचानने में इससे ज्यादा समय थोड़े ही चाहिये..




मुमेंट ऑफ द डे
वैसे तो मैं काफी दिनों से चलना सीख गया था.. पर कुछ-कुछ कदम और सहारा लेते हुये.. कल और परसों का दिन कुछ खास था.. क्योंकि मैं घुटनों पर चलने के बजाए पैरों पर चलना पसंद करने लगा हूँ... और अब आप मुझे घर में आराम से  घुमते देख सकते है.. हुर्रे!!!!! 
Related Posts with Thumbnails