Showing posts with label mummy. Show all posts
Showing posts with label mummy. Show all posts

Monday, November 3, 2008

हैप्पी बर्थडे मम्मी..

9 दिनों की जोधपुर यात्रा के बाद आज सुबह दिल्ली आ गया.. स्टेशन पर सभी मुझे छोडने आये.. दादा, दादी, नीलकमल और अंशु चाचा.. पता है पहने दादी नहीं आने वाली थी... दादी की तबीयत कुछ ठिक नहीं थी.. तो पापा ने उन्हे घर पर ही रुकने के लिये कहा.. पर ये सुन दादी और उदास हो गई.. अब दादी को उदास तो नहीं देख सकते न?

ट्रेन का सफ़र अच्छा रहा... थोड़ी देर मुझे माहौल समझने में लगती है... तो पापा के कन्धे पर झुला... फिर तो अपने pram में मजे से सो गया.. और सुबह घर पहुँच कर ही उठा.. सुबह तो फुल मस्ती में था.. और होऊगां भी क्यों नहीं... इतने दिनों से घुम कर आया था.. और पलटूराम बन पलट कर मजे ले रहा था.. सीधे से उल्टा, फिर उल्टे से सीधा.. और इतनी मस्ती आयेगी ही...आज मेरी मम्मी का जन्म दिन है.. वैसे तो  हमने तो कल ही दादा, दादी और नानी के साथ मना लिया.. पर आज भी होगा न?

हैप्पी बर्थडे मम्मी..
Related Posts with Thumbnails