Showing posts with label नये स्वाद. Show all posts
Showing posts with label नये स्वाद. Show all posts

Thursday, July 2, 2009

प्याज भी...

खाने की कोई चीज से परहेज नहीं रखता.. अब उस दिन मम्मी की प्लेट से प्याज मार लिया.. सब सोच रहे थे कि नहीं  खा पायेगा.. आप देखे कोई दिक्कत हुई क्या?


आपको पसंद है प्याज?




शरारत ऑफ द डे
मम्मी से साथ दो दिन लखनऊ घुम कर आया हूँ...  और वहाँ खुब उधम मचाया है.. लखनऊ के किस्से जल्द ही  


Sunday, March 1, 2009

रोज रोज बोरींग सुजी नहीं खायेगा!!

सुबह सुबह ही मम्मी ने घोषणा कर दी की आदि "रोज रोज बोरींग सुजी नहीं खायेगा"...  मम्मी की छुट्टी का ये ही फायदा होता है.. छुट्टी के दिन मम्मी कुछ न कुछ नया करती ही है..
तो मम्मी ने आज मेरे लिये हींग जीरे का तड़का लगा आलु टमाटर की  सब्जी बनाई.. और उसे हरे धनिये से सजाया.. और फिर मुझे सब्जी में चूर चूर कर रोटी खिलाई.. और मैंने भी इस नये स्वाद का खुब आंनद लिया..


अरे आदि अकेले अकेले सब खा लिया? किसी को पुछा ही नहीं...

सूचना :- आज पोलीयो रविवार है और मैं हमेशा की ही तरह पोलीयो की दवा पीने जाऊगां.. आप आ रहे है न!

Thursday, February 26, 2009

एक नमकीन पोस्ट..

मम्मी शाम को ऑफिस के आकर चाय के साथ भुजिया खाना पंसद करती है.. मोटी वाली भुजिया.. नमकीन विशेष रुप से जोधपुर से आता है.. बहुत स्वादिष्ट होता है ये.. मुझे कैसे पता.. अरे मैं भी तो खाता हूँ इसे मम्मी के साथ.. ये भुजिया आसानी से पकड़ में आ जाती है और अब मेरे तीन दांत है इसे तोड़ने के लिये.. दाँतो से तोड़्ते हुए "कट" की आवाज सुन खुश होता हूँ और मजे से खाता हूँ..


कैसी लगी ये नमकीन पोस्ट?
Related Posts with Thumbnails