Showing posts with label पार्टी. Show all posts
Showing posts with label पार्टी. Show all posts

Sunday, August 23, 2009

"बी" फॉर बर्थडे और "बी" फॉर बैलून

चंडीगढ़ से,

जैसा कि मैने बताया था मैं चंडीगढ़ आ गया हूँ.. वैसे तो अर्पित चाचा का बर्थडे मनाने आया पर कुछ दिन और यहीं रहुगां.. मम्मी के साथ..  दिल्ली से चंडीगढ़ का सफ़र शानदार रहा.. एक दो किस्से है.. वो बाद में सुनाता हूँ.. आज बात करते है चाचा के बर्थडे की.. Birthday शुरु होता है.. :"B" से और "B" से ही शुरु होता है.. "Balloon".. तो मेरे लिये दोनों का मतलब एक ही हुआ..

चाचा के जन्मदिन की पार्टी में पहुँच सबसे पहले मैने अपनी अंगुली ऊपर कर बोला.."हूँ" और समझने वाले समझ गये कि मुझे क्या चाहिये.. और तुरंत मेरे लिये एक बैलून की व्यवस्था हुई... उसके बाद मुझे क्या चाहिये था.. मेरे लिये तो वो ही बर्थडे पार्टी थी..


पार्टी में प्राची दीदी भी आई थी... एक बैलून उनको भी मिला..

पर मैने तो हल्ला मचा कर उनका बैलून भी ले लिया.. दो बैलून संभालना मेरे लिये कोई मुश्किल काम नहीं था..

और जब खेल कुद कर थक गये तो वहीँ जमीन पर आसन जमा लिया..

वैसे तो जन्मदिन पार्टी पूरी हो गई थी.. पर केक की ओपचारिकता भी तो पूरी करनी थी... नहीं तो चाचा क्या कहते..

पसंद आया!!




नई सीख..
चाचा की पार्टी में एक नई चीज सीखी.. टूथ पिक से खाना.. पार्टी में जब स्नेक्स सर्व हो रहे थे तो मेरी नजर भी उन पर पड़ी.. सबको टूथ पिक से खाते देख हमने भी उसकी फरमाईश कर डाली और खेलते खेलते टूथ पीक से खाना सीख गया.. और पनीर टिक्का खाने के मजे़ लिये सो अलग.. और तो और हमने अपनी नई कला से बर्थडे बॉय यानी ’अर्पित चाचा’ को भी पनीर टिक्का खिला दिया..

Tuesday, March 3, 2009

हल्दी की रस्म....

चाचा की शादी - २


पिकूं चाचा की शादी १४ जनवरी को हुई थी.. और आपको तो पता है की मैं भी शादी में जोधपुर गया था.. चाचा की शादी का किस्सा तो बताना शुरु कर दिया पर आगे की बात नहीं हो पाई.. वो इसलिये की मैं फोटो का इंतजार कर रहा था.. बहुत मेहनत करने के बाद शनिवार को ही प्रिया चाची फोटो लाई है.. तो फोटो से ही बता देते है चाचा की शादी का हाल..

१२ जनवरी को दिन मैं हल्दी की रस्म हुई.. सभी ने चाचा को जम कर हल्दी लगाई.. थोड़ा हाथ मैने भी लगाया..



चाचा हल्दी लगा कर भी प्यार करना नहीं भूले..


शाम को धोती कुर्ता पहन कर चाचा के ननिहाल गया.. ये देखो अर्पित चाचा की गोद में.



और ये है बच्चा पार्टी चाचा चाची के साथ.. सभी फोटो खिचवाने में व्यस्त है.. पर मैं तो सुन्दर चाची को ही देख रहा हूँ... फोटो तो रोज खिचते है..


अभी चाचा की शादी का "संगीत" और "रिसेपशन" बाकी है.. इतनी सुन्दर फोटो है आप दंग रह जायेगें.. बस जल्द ले कर आता हूँ..

चाचा की शादी - १

Monday, March 2, 2009

टेरेस पार्टी

कल घर पर पार्टी थी.. हमारे छोटे से टेरेस पर.. मम्मी पापा के कुछ मित्र मेरे मित्रों के साथ आये थे.. पता है आज मम्मी पापा के शादी की सालगिरह है, उनकी शादी को चार वर्ष पुरे हो गये.. उसी के celebration के लिये कल एक छोटी सी पार्टी रखी थी.. .


आरुषि और परी दीदी भी आई थी... मैने और आरुषि दीदी ने खुब मस्ती की.. अरे कोई तो मेहमान मेरी साईज का था..दीदी मेरे लिये एक सुन्दर खिलौना भी लाई..

पापा मम्मी ने केक काटा..  हाँ परी दीदी ने बहुत मदद की.. दीदी को केक काटने का काफी तजुर्बा है...
.
केक तो मैने भी खाया.. विक्की चाचा और रेनु चाची ने मुझे चम्मच से केक खिलाया..  ये मीठा मीठा चाकलेट केक मुझे भी बहुत पसंद आया....  मैने ढेर सारे वेफर्स भी खाये.. 
आज एक और खास दिन है... आज मैं दस माह का हो गया... सीमा आंटी मे सुबह ही मुझे बता दिया "अरे वाह बेटा जी आज तो दस महीने को गये आप....."

Thursday, October 9, 2008

पीहु दीदी की जन्मदिन पार्टी

27 सितम्बर को पीहु दीदी का जन्म दिन था. वो पुरे दो साल की हो गई. पीहु दीदी के पापा (बृजेश अंकल) ने एक प्यारी सी पार्टी रखी. मुझे भी बुलाया था ..मैं खुश था, मैं पहली बार जन्मदिन की पार्टी में जा रहा था भाई..


मैं और सिमर दीदी पार्टी वाले दिन मम्मी ने मुझे समय से पहले ही तैयार कर दिया... मिशा दीदी भी आई हुई थी, उनको भी साथ लिया.. मासी और नानी भी चले, और मम्मी भी.. हम सभी बृजेश अंकल के साथ ही पार्टी में गये.. सबसे पहले.. महमानों का स्वागत जो करना था.

वहां बहुत सारे गुब्बारे भी लगे हुये थे.. मेरा हाथ तो पहुँच नहीं सकता था तो मुझे एक गुब्बारा तोड़ कर दिया..सभी बच्चों को सुन्दर सुन्दर cap मिली.. मुझे भी मिली..


मोना मासी ने सभी बच्चो को बहुत सारे गेम्स खिलाये.. लेकिन मैं तो केवल दूर से देख सकता था.. बड़ा हो जाऊंगा फिर तो बहुत धमाल मचाऊंगां..

फिर तो दीदी ने केक काटा.. हम सबसे गाना गाया.. मैने भी गाया हुँ हुँ करके.. मम्मी ने मुझे भी थोड़ा सा क्रीम खिलाया..

लेकिन ये सब करते करते मैं थक गया और फिर थोडा़ सा रोया . लेकिन मम्मी की गोदी में दुध पीकर मैं फिर से तैयार हो गया..

तो एसी रही मेरी पहली जन्मदिन पार्टी.. हाँ अब मुझे अनुभव हो गया है बर्थ डे पार्टी में जाने का.. बाई द वे आपका जन्म दिन कब है? :)

आपको विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!
Related Posts with Thumbnails