Showing posts with label टीकाकरण. Show all posts
Showing posts with label टीकाकरण. Show all posts

Monday, August 25, 2008

दो बूँद ज़िंदगी की

आज तो मम्मी ने सुबह-सुबह ही नहला दिया.. कुछ समझ नहीं आया.. इतनी जल्दी क्यों ? अभी तो पापा ऑफ़ीस भी नहीं गये थे... फिर पापा और आदि साथ-साथ क्यों तैयार हो रहे थे ? थोड़ी देर में पता चला कि पापा-मम्मी आदि को लेकर बाहर जा रहे थे.. पर मुझे पता नहीं था कि यह कोई खुश होने की बात नहीं थी।
आदि को फिर से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था.. आज आदि को टीका लगना था.. मतलब फिर से सुई उईईईई...
पहले तो मेरा वज़न लिया गया, इस बार वज़न था 6.3 kg . पिछले एक महीने में आधा किलो वज़न बढा.. ठीक है न!
आख़िर वह पल आया.. नर्स दीदी इंजेक्शन तैयार कर रही थी.. उफ़ ! फिर से.. मैं पापा की गोदी में दुबक गया और दीदी ने सुई मेरे thigh में लगा दी.. मैं रो पड़ा.. बहुत दर्द हुआ सच में....तब मम्मी ने मुझे गोद ले लिया और चुप कराने कोशीश की... थोड़ी देर में मैं चुप हुआ.. अब नर्स दीदी ने मुझे मीठी दवा पिलाई... इसे ही कहते है...दो बूँद ज़िन्दगी की... इन सब के बाद मेरे टिकाकरण का यह चरण तो पूरा हुआ... अगला टीका तो 5 महीने बाद लगेगा.
लेकिन आज मेरे पाँव में बहुत दर्द है.. मैं बहुत परेशान हूँ.. चिन्ता नहीं करना मैं जल्द ही ठीक हो जाऊँगा ...

Monday, July 21, 2008

आज आदि उदास है

आज आदि हमेशा की ही तरह सुबह जल्दी उठ गया था.. सुबह ५.०० बजे.. पापा के साथ खेला और फिर से सो गया.. फिर ९ बजे पापा आदि को गाड़ी में बाहर ले गये, मम्मी भी साथ थी... यह दोनों आदि को मालवीय नगर के अस्पताल में ले गये.. बहुत बड़ा अस्पताल था.. आदि घर से बाहर आकर बहुत खुश था..

पापा कुछ जुगाड़ लगा कर जल्दी से एक पर्ची बना कर लाये.. फिर एक सिस्टर ने आदि का वज़न लिया.. आदि अब पूरे ५ किलो ८०० ग्राम का हो गया है.. लगता है आदि को ढंग से ही रखा जा रहा है.. वज़न तो ठीक ही बढ़ रहा है..

फिर आदि डाक्टर के पास गया और अपना चेकअप करवाया.. डाक्टर ने आँख, जीभ, धड़्कन देख कर कहा, सब ठीक है..

यहाँ तक तो सब ठीक था .. आदि को क्या पता असली मुसीबत तो अब आने वाली है.. आदि एक दूसरे कमरे में गया.. और वहाँ आदि को सुई लगा दी गयी . आदि रोया.. पर तुरन्त ही चुप हो गया . शायद यह सोच कर कि माथे तरह सबके सामने कोई आज आदि है !! नर्स दीदी बोली "यह तो बहुत कम रोया.".. फिर दीदी ने एक दवा भी पिलाई..

रास्ते में पापा मम्मी बात कर रहे थे कि आज आदि को "Easy Five" का दूसरा टीका लगा है.. और आदि अब Diphtheria, Tetanus, V-Pertusis, H. influenzae type b और Hepatitis B सबसे सुरक्षित रहेगा.. और Polio भी दूर रहेगा.. पर हाँ ! पूरी सुरक्षा के लिए आदि को ४ सप्ताह बाद फिर से सुई लगवानी होगी।

अस्पताल में तो आदि नहीं रोया पर घर आकर तो रोया ही.. पाँव में बहुत दर्द था..और आदि सो नहीं पा रहा था.. मम्मी ने दवा दी और माथे पर ठण्डे पानी की पट्टी भी की... शाम तक आदि कुछ ठीक हुआ.. । आज मम्मी-पापा कुछ ज़्यादा प्यार कर रहे हैं .क्योंकि आज आदि उदास है।
Related Posts with Thumbnails