Showing posts with label विडियो. Show all posts
Showing posts with label विडियो. Show all posts

Friday, December 4, 2009

पकड़ सकते हो!!

ये मेरा पसंदीदा खेल है.. कभी बाबा के साथ तो कभी मम्मी के साथ.. खूब खेलते है पुरे जोश और मस्ती के साथ.. बाबा थक जाते है पर 'आची' नहीं.. २ मिनिट का ये वीडियो देखिए और बताइये आप पकड़ेगें मुझे..


कैसा लगा?

Wednesday, September 23, 2009

कुकर की सीटी में म्हारो मन डोले..

बडे़ होने के साथ साथ मेरे खेल भी बदल गये है..और अब खेल मेरी मर्जी से होते है.. आजकल कूकर की सीटी से बहुत लगाव हो गया है.. और जब भी सीटी सुनने की इच्छा होती है तो किचन में पहूँच जाता हूँ.. कुकर कहाँ रखा होता है.. कैसे फिट होता है.. मुझे सब पता है.. और मेरी फरमाइश पूरी करने के लिये मम्मी/पापा कूकर में पानी डाल सीटी बजाते है... तसल्ली से देखिये ये विडियो और देखिये मेरा ये खेल..





कैसा लगा?



शरारत ऑफ द डे
कल शाम को पापा के साथ घूम कर आ रहा था तो लिफ्ट में एक अंकल मिल गये... अंकल अपनी धून में मस्त थे.. जेब से एक क्लोरोमिंट निकाली और खा ली.. मैनें तुरंत अपना विरोध जताया.. अंकल भी समझ गये.. जेब से एक क्लोरोमिंट निकाली और मुझे दे दी.. और मैने बदले में दी एक प्यारी सी स्माईल... दूबारा मत पुछना...

Wednesday, August 5, 2009

पकड़ो पकड़ो...

सोच रहे थे न कि आदि इतने दिन कहाँ गायब हो गया? मैं कहीं नहीं गया पापा बिजी हो गये थे.. और मेरी खबर पहुँचा ही नहीं रहे थे.. क्या करु उन पर ही निर्भर हूँ न ..

पता है ३ अगस्त तो पापा का जन्मदिन था.. दिन में तो पापा ऑफिस गये थे पर शाम में हमने खुब मस्ती की.. पापा के साथ पकड़ा पकड़ी खेल कर.. और पता है अंत में पापा ही थक गये..  देखिये ये छोटा सा विडियो हमारी मस्ती का...



आया मजा..


Sunday, August 2, 2009

आदि बॉल पास करो..

बॉल से खेलना मुझे सबसे अच्छा लगता है... और पता है मेरे पास कितनी बॉल है.. ढेर सारी.. देखे ये विडियो मैं कैसे पापा से साथ बॉल से खेल रहा हूँ..



आप सभी को मित्रता दिवस की शुभकामनाऐं!!

कैसा लगा?

Thursday, July 30, 2009

स्नान, मौज, काम, शरारत, हठ और शेव...

जब बाथरुम में जाता हूँ तो कितनी मौज होती है.. खेलने को और काम करने के लिये कितना कुछ होता है.. मेरी ये सभी शरारतें कैद है इस विडियो में.. फुरसत से देखिये.. और हर पल को महसुस किजिए.. शुरु से अंत तक कई शरारतें कैद है इसमें..



कैसा लगा?


Monday, July 27, 2009

मोबाईलीय नृत्य भाग - 2

कुछ दिनों पहले मेरा डांस आपने देखा था.. अब मैने कुछ नये स्टेपस सिखे है.. बिल्कुल नये अंदाज में... देखिये मेरे मोबाईलीय डांस का भाग दो..


कैसा लगा मेरी घूमर..


Monday, July 6, 2009

विक्स की शीशी लो...

विक्स की गोली लो तो आपने बहुत सुना होगा.. पर मैं बात कर रहा हूँ विक्स की शीशी की..  मेरे हाथ में जब  वो शीशी लगी तो पता है क्या किया? उस शीशी को बहुत घूमाया.. मतलब की सैर करवाई.. कैसे? देखिये ये विडियो.. और इसमें आपको मेरी मस्ती की झलक भी मिलेगी.... और हाँ ये सब हो रहा था रात के दस बजे..



आपको घूमना है?

जरा पंसद तो बताओ?


Saturday, June 27, 2009

आदित्य - मुरमुरे खालो मुरमुरे

मुरमुरे बहुत पसन्द है.. खा भी सकते है और खेल भी सकते हैं.. देखे इस चित्रकथा में.. आप भी खा सकते हैं






शरारत ऑफ द डे
वाशबेसिन जाता तो हाथ धोने हूँ  पर वहाँ से कभी खाली हाथ नहीं लैटता.. कभी टुथ ब्रश, कभी टंग क्लिनर या कंघा जो मिल जाये.. परसो लम्बा हाथ मारा और टुथ पेस्ट  उठाकर ले  आया.. पापा वापस लेने चाह रहे थे तो ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया.. फिर पापा क्या कर सकते थे.. अपनी तस्ल्ली के लिये उसका ढ़क्कन टाइट बंद कर मुझे पकड़ा दिया.. क्या उनको पता नहीं कि अब मैं बड़ा हो गया हूँ? मैने भी मौका पाकर उसका ढक्कन निकाल लिया और फर्श को अच्छे से मंजन करा दिया.. फिर तो टुथपेस्ट मेरे से छिनना ही था..:)  

Thursday, June 25, 2009

दौड़ आदि दौड़

भागने में बड़ा मजा आता है.. और ये मजा और भी बढ़ जाता है यदि कोई पीछे भाग रहा हो... कुछ कदम भाग कर मुड़ कर देखना.. और कोई पिछे हो तो दुगनी ताकत से दौडना..  गिरना, सम्भला और फिर उठ कर दौड़ना.. देखे ३० सेकण्ड के इस विडियो में..










शरारत ऑफ द डे
तीन में से तीन... फोन हाथ में आते ही मैं दो काम करता हूँ पहला तो कान पर लगा कर बात करने की स्टाईल मारना और दुसरा नंबर डायल करना..  और मेरे मिस  कॉल का सबसे ज्यादा शिकार होती है "शशि आंटी".. खैर कल शाम जब पापा ऑफिस से आये तो मैं फोन से खेलने लगा.. सबसे पहले उनका ऑफिस का फोन उठाया और डायल किया घर का नंबर.. पापा फोन उठाने लगे तो पता चला कि ये तो आदि कि शरारत है.. उन्होने मेरे हाथ से फोन ले लिया... कोई बात नहीं मैने तुरंत ही दुसरा मोबाइल लिया और फिर से घर का ही नंबर डायल कर दिया.. पापा फिर हैरान... उन्होने वो फोन भी ले लिया.. पर मैं इतने से कहां मानने वाला था.. मैने घर का फोन (fixed line) लिया और इस बार मम्मी का नम्बर डायल कर दिया... उधर से मम्मी की  आवाज सुन पापा हैरान हो गये.. ये आदि आज सारे नंबर सही कैसे लगा रहा है?  आप बता सकते हैं? वैसे ये सभी नंबर लास्ट डायल नहीं थे.. और न ही स्पिड डायल.. 

Monday, June 22, 2009

आदित्य - सफाई पसंद..

मैं नकल करने में उस्ताद हूँ.. कान की बड़ इस्तेमाल  करते देखा तो बड़ कान में.. टुथ ब्रश इस्तेमाल करते देखा तो वो भी.. अब बारी आई झाडु की.. वैसे तो ये टेरेस पर रखा होता है और मेरी पकड़ में नहीं आता पर कुछ दिनों से चिडिया झाडु के तिनके निकालने लगी तो ये घर के अन्दर आ गया.. छोटी चिडिया से तो बच गया पर... अब मैं क्या बताऊ आप देखिये ये मजेदार चित्र कथा..





Sunday, June 21, 2009

आदित्य - आज अंगुली थाम के तेरी : फादर्स डे पर विशेष

आज फादर्स डे है.... और मैं याद कर रहा हूँ अपने ’फादर’ होने की मीठी यादें..  वक्त कैसे निकल गया पता ही नहीं चला.. कुछ दिनों में ’आदि’ १४ महीनों का हो जायेगा.. ’आदि’ अब चलने लगा है और कुछ दिनों बाद "पापा पापा" कहने लगेगा... फादर्स डे पर ’आदि’ और ’आदि’ के ’फादर’ की तस्विरों का ये विडियो... एक प्यारे से गीत के साथ ...








(मूल गाने के बोल पढ़ने के लिये यहां चटका लगाये, और मूल विडियो देखने के लिये यहां )

Thursday, June 11, 2009

आदि कितना बड़ा?

आपसे बातें करते करते आदि कितना बडा़ हो गया देखिये ३० सेकण्ड के इस विडियो में..



शरारत ऑफ द डे
आदि को बर्फ अच्छी लगती है.. एक आइस क्युब दे दें तो उससे खेलता  रहता है, मौका मिलने पर मुँह में डाल देता है.. जमीन पर गिरा कर पकड़ने की कोशिश करता है, न पकड़ आये तो झल्लाता है.. और साहेब को बर्फ का स्त्रोत पता है.. फ्रिज के पास खड़ा होकर दरवाजा खटखटाता है.. यहीं से तो आती है बर्फ... पर कल बार बार दरवाजा खटखटाने पर भी बर्फ नहीं मिली.... आदि छोड़ दो फ्रिज को... बर्फ खाने से गला खराब हो जायेगा..... समझो दोस्त!!  

Friday, June 5, 2009

आदि कहाँ है?

आदि कहाँ है? वैसे तो ये कोई मुश्किल सवाल नहीं है.. पर आपको पता है ये बात मुझे भी अच्छे से पता है.. ये मैं कब सीखा ठीक से याद नहीं पर पिछले ३-४ महीनों से ये जबाब दे देता हूँ.. दीवार पर लगी अपनी तस्विर देख कर भी हूँ हूँ कर खुद को बताता हूँ और अगर कोई फोन पर भी पुछे "आदि कहाँ है?" तो मेरे पास जबाब होता है... देखिये ये १५ सेकण्ड का विडियो.... क्या कहा केवल १५ सेकण्ड? अरे आदि को पहचानने में इससे ज्यादा समय थोड़े ही चाहिये..




मुमेंट ऑफ द डे
वैसे तो मैं काफी दिनों से चलना सीख गया था.. पर कुछ-कुछ कदम और सहारा लेते हुये.. कल और परसों का दिन कुछ खास था.. क्योंकि मैं घुटनों पर चलने के बजाए पैरों पर चलना पसंद करने लगा हूँ... और अब आप मुझे घर में आराम से  घुमते देख सकते है.. हुर्रे!!!!! 

Sunday, May 31, 2009

आम रसीले आम..

मीठा मीठा आम..
प्यारा रसीला आम..
फलों का राजा आम..

आम खाने का विडियो तो कल देख चुके हो.. अब उसी आम खाने के फोटो भी देख लिजिये.... मुह में पानी न आये तो बताना...   

चलो अब आप भी एक आम खा ही लो...

कल अगर विडियो नहीं देख पाये तो ये रहा एक बार फिर से..


आज सुबह मम्मी मुंबई गई है... ५-६ दिन बाद आयेगी... तो पीछे से खुब धमाल होगा पापा के साथ.... आप को बताता रहुँगा ताजा  अपडेट.. हैप्पी सन्डे!!  

Saturday, May 30, 2009

मीठा रसीला आम

आम का मौसम चल  रहा है और आम खाने के मजे भी खुब आ रहे.. टब में बैठ कर आम खाने के फोटो तो आपने देखे पर अब मुझे पता चला कि वो तो केवल गुठली थी असली आम तो कुछ और ही चीज होती है.. मीठा और रसीला.. देखिये ये छोटा सा विडियो आपके मुँह से भी पानी आने लगेगा....




इसके फोटो भी बहुत शानदार आये है, जल्द लेकर आता हूँ.. तब  तक बताईये कैसा लगी मेरी आम खाने की ये अदा..

Monday, May 25, 2009

बाल लीलाऐं - साइकिल

आदि को साइकिल क्या मिली घुमने के लिये मन चाहा साधन मिल गया... साहब साइकिल पर सवार नहीं होते उसे धकियाते हैं.. देखिये कैसे..



अच्छा लगे तो पसंद जरुर बताना...

Thursday, May 21, 2009

दम लगायेगें!!

दम लगायेगें!!
जोर लगायेगें!!
अलमारी हिला देगें हम!!


अलमारी खोलने में बहुत मजा आता है.... .. दिलचस्पी अलमारी में रखी चीजों में नहीं है, मजा अलमारी खोलने की प्रक्रिया में है.. डेढ मिनिट का ये विडियो आपको चहरे के कई भाव स्पष्ट रुप से दिखायेगा... जैसे अलमारी न खुलने पर गुस्सा, अप्रसन्नता, रोष और  मदद की पुकार करना... अलमारी खुलने पर प्रसन्नता जाहिर करना, और अलमारी खोलने के लिये नई तरकिबें लगाना... देखिये और बताइये कैसा लगा आपको ये विडियो...


Monday, May 18, 2009

पहला कदम - खास ताऊ की फरमाइश पर..

बिना सहारे चलने कि ब्रेकिंग न्युज सुन ताऊ ने इच्छा जाहिर की विडियो देखने कि.. तो खास ताऊ कि फरमाइश पर पेश है मेरे पहले कदमों का ये ३० सेकण्ड का विडियो



तो ताऊ अब तो मुझे ’पल्टु’ नहीं कहोगे न?

Saturday, May 16, 2009

बाल्टी में अब टब है मेरा..मैं मछली सा उसमें तैरा....

शुक्रिया "कविताऐं बुनने के लिये".... और मैने बुना है ये विडियो उसी नहाने की मस्ती का आपकी कविताओं के साथ.... तो देखिये  डेढ मिनिट का ये विडियो..




धन्यवाद आप सभी का..

Friday, May 8, 2009

ऐसे खाते हैं दवा..

दांत आराम से आये इसलिये DENTON दवा पिछले ५ माह से खा रहा हूँ.. पहले कागज में पीस कर दवा मिलती थी... फिर तो ऐसे ही खाने लगा... देखना है कि कैसे खाता हूँ में दवा.. ये देखिये २० सेकण्ड के विडियो में..

जरा पंसद तो बताओ?




रुकिये.. इससे पहले आप प्रतिक्रिया दें एक बात जान लिजिये... केवल ये ही दवा ऐसे खाता हूँ.. बाकी दवा पिलाने में तो.... अब मैं क्या बताऊ... मम्मी पापा से पुछना...
Related Posts with Thumbnails